Mera vatan मेरा वतन ( गंगा की लहरें)-Kavi Abdul Jabbar (GL-23)

                                                                          मेरा वतन 

जीवन से प्यारा है मेरा वतन

जग से न्यारा है मेरा वतन


ये गौतम की धरती है गाँधी का वन

शहीद--भगत, चन्द्रशेखर का तन

जवाहर, बहादुर से फैला अमन

 

अहिंसा का नारा है मेरा वतन

जीवन से प्यारा है मेरा वतन

 

हरी वादियों की छटा क्या कहूँ

ये सावन की चढ़ती घटा क्या कहूँ

यूँ शहनाई बाजे चले जो पवन

वो दिलकश नजारा है मेरा वतन

 

हिमाला तो कुदरत की सौगात है

खुदा को भी कश्मीर पर नाज है

फैला यहाँ से जहाँ में अमन

वो रोशन सितारा है मेरा वतन

जीवन से प्यारा है मेरा वतन


                            तमन्ना करो स्वर्ग मिलता नहीं

जगत में फिरो पाप धुलता नहीं

छूलो तो पावन हो दोनों जनम

वो गंगा की धारा है मेरा वतन

जीवन से प्यारा है मेरा वतन

 

करें जुल्म जालिम तो हम मार दें

वतन पर सुनो, सौ जनम वार दें

 

पैदा हुए सर पे बांधे कफन

बेबसों का सहारा है मेरा वतन

जीवन से प्यारा है मेरा वतन